ग्रामवासियों की सहायता के लिए मस्जिद में रखा जाएगा ऑक्सीजन बॉटल – मौलाना उबैदुल्लाह कासमी

देवरिया – कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर ने देश में कोहराम मचा दिया है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग इस बीमारी से दम तोड़ रहे है शहर से लेकर गांव तक श्मशान घाट और कब्रिस्तान में लोग अपनों को नम आंखों से अंतिम विदाई दे रहे हैं। अधिकांश लोग सही इलाज और ऑक्सीजन न मिलने के कारण दम तोड़ रहे हैं।

बेलम्हां बाजार की बड़ी मस्जिद के इमाम जनाब मौलाना ओबैदुल्लाह क़ासमी ने जुम्मे की नमाज़ से पहले अपने तकरीर (भाषण) में कहा कि ज्यादातर लोग आक्सीजन की कमी के कारण दुनियां से रुखसत हो जा रहे है जिसको देखते हुए आप सभी की मदद से मस्जिद में ऑक्सीजन की कुछ बॉटल रखी जायेगी। और क्षेत्र के जरूरतमंद व्यक्तियों को मुहैया कराई जाएगी।

श्री क़ासमी ने आगे कहा कि बस इतना ही नहीं मस्जिद द्वारा गरीब मजलूम लड़कियों के शादी में सहायता के लिए एक फंड बनाया जाएगा। और खुलकर मदद की जाएगी जिससे असहाय और मजबूर माता पिता के सर का बोझ हल्का किया जा सके। आपको बतादें की मौलाना क़ासमी रहमते आलम फाउंडेशन नाम से एक ट्रस्ट चलाते है जिसके द्वारा गरीब लोगों को मासिक राशन और दवाओं का इंतजाम किया जाता है साथ ही बेबस और लाचारों की अन्य जरुरतें पूरी की जाती है।

एक तरफ जहां सरकार कोविड़ मरीजों को ऑक्सीजन देने में नाकाम है वही दूसरी तरफ मौलाना के इस साहसी कदम से क्षेत्र में आक्सीजन पात्र लोगों को जीवन जीने की उम्मीद और बदलाव की नई किरण का उदय होगा। और मस्जिद द्वारा शादी में सहायता हेतु फंड (तंजीम) बनने से गरीब बच्चियों की शादी और आसान हो जाएगी।

Mdi Hindi से जुड़े अन्य ख़बर लगातार प्राप्त करने के लिए हमें Facebook पर like और Twitter पर फॉलो करें.

Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
f8bet25cc
f8bet25cc
3 months ago

Been checking out f8bet25cc lately, and not gonna lie, it’s got some potential. Smooth platform, and the odds are decent. Might be your next favorite spot! Check it out at f8bet25cc

1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x