निर्भया के दोषियों का नया डेथ वारंट जारी।

नई दिल्ली- निर्भया रेप केस के सभी दोषियों नया डेथ वारंट जारी कर दिया गया है। 1 फरवरी की सुबह 6:00 बजे सभी दोषियों को फांसी दिया जाएगा।

इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने 22 जनवरी की सुबह 7:00 बजे फांसी की तारीख तय की थी लेकिन राष्ट्रपति के पास दया याचिका लंबित होने के कारण 22 जनवरी को होने वाले फांसी पर रोक लगा दिया गया था।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा मुकेश की दया याचिका को खारिज करने के बाद सभी दोषियों का फांसी होने का रास्ता साफ हो गया।

अदालत ने इन दोषियों के फांसी लिए 1 फरवरी सुबह 6:00 बजे का समय तय किया है।
फांसी की नई तारीख होने के बाद निर्भया की मां आशा देवी का कहना है कि जब तक आरोपियों को फांसी पर नहीं लटकाया जाता उनकी बेटी को इंसाफ नहीं मिलेगा

मैं पिछले 7 सालों से इस अदालत से उस अदालत न्याय के लिए भटक रही हूं। निर्भया की मां ने कहा कि हमारा सिस्टम ऐसा है जहां अपराधियों को सुनी जाती हैं।

हर जगह गुनहगारों का मानवाधिकार देखा जा रहा है। हमारे अधिकार के बारे में कोई नहीं सोचता।
निर्भया दोषियों की फाइल गृह मंत्रालय गुरुवार की शाम राष्ट्रपति को सौंपा और खारिज करने की सिफारिश भी की।

क्या है मामला?

मामला 16 दिसंबर 2012 का है। दिल्ली में चलती बस में 23 वर्षीय निर्भया का छह लोगों ने मिलकर सामूहिक बलात्कार किया था और निर्दयता से पीटा था।

इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था 29 दिसंबर 2012 को निर्भया का इलाज के दौरान मृत्यु हो गया।

दिल्ली पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोच लिया जिसमें एक नाबालिग था जिसे अदालत के समक्ष पेश किया गया अदालत ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया और एक आरोपी राम सिंह जेल में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी

बाकी चारों आरोपियों को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है।

Mdi Hindi से जुड़े अन्य ख़बर लगातार प्राप्त करने के लिए हमें facebook पर like और twitter पर फॉलो करें.

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x