निर्भया रेप दोषियों का नया डेथ वारंट जारी- 20 मार्च को होगी फांसी!

नई दिल्ली- पटियाला हाउस कोर्ट ने एक बार फिर आरोपी पवन की याचिका राष्ट्रपति द्वारा खारिज कर देने के बाद निर्भया रेप केस के सभी आरोपियों के फांसी की नई तारीख तय कर दी है।

कोर्ट के इस आदेश के अनुसार 20 मार्च की सुबह 5:30 बजे चारों आरोपियों को फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा।

इससे पहले भी कोर्ट कई बार इन आरोपियों की फांसी के लिए डेथ वारंट जारी की थी लेकिन मुजरिमों के वकील ने कानूनी दांवपेच लगाकर उसे हर बार खारिज करा दिया।

निर्भया रेप केस के सभी आरोपियों के पास से उन्हें अपना बचाव करने के लिए सभी विकल्प समाप्त हो चुके हैं। 3 मार्च की सुबह होने वाली फांसी इसलिए रोक दी गई थी क्योंकि चौथे आरोपी पवन के पास अपने बचाव करने के लिए विकल्प था।

पवन द्वारा दायर किए गए पिटिशन को सुप्रीम कोर्ट ने विचार करने से इंकार कर दिया। राष्ट्रपति के पास पहुंची माफीनामा को उन्होंने अस्वीकृत कर दिया। इससे पहले और बाकी तीन आरोपियों के सभी विकल्प समाप्त हो चुके हैं।

2012 में इन दरिंदों का शिकार बनी निर्भया को इंसाफ देने के लिए कोर्ट ने इनकी फांसी की नई तारीख की घोषणा कर दी है।

Mdi Hindi से जुड़े अन्य ख़बर लगातार प्राप्त करने के लिए हमें facebook पर like और twitter पर फॉलो करें.

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x