देवरिया महोत्सव: स्वास्थ्य स्वच्छता और कुपोषण पर नाटक द्वारा भब्य प्रदर्शन!

देवरिया- देवरिया महोत्सव के अंतर्गत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश शासन तथा जिला विज्ञान को देवरिया के तत्वाधान में तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन चीनी मिल ग्राउंड पर किया गया, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी अमित किशोर ने फीता काटने के साथ किया। इस प्रदर्शनी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के नव विकसित तकनीकों पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने किया । 

      प्रदर्शनी के दौरान बच्चों ने मिनी नक्षत्र शाला के माध्यम से खगोलीय घटनाओं के बारे में जानकारी ली तथा टेलिस्कोप के माध्यम से आकाश दर्शन भी किया। इसके साथ ही आईआईटी कानपुर द्वारा तैयार की गई साइंस बस मैं बच्चों ने वैज्ञानिक प्रयोगों की जानकारी हासिल की।कार्यक्रम के दौरान कठपुतली के माध्यम से स्वास्थ्य स्वच्छता और कुपोषण पर नाटक का प्रदर्शन किया गया, साथ ही अंधविश्वासों को दूर करने हेतु वैज्ञानिक जानकारी दी गई। गैर जनपद से आए विशेषज्ञों ने शरीर में आग लगना जीभ में चाकू घोंप ना नारियल से फूल निकालना दूध का ज्वालामुखी की तरह फटना आदि चमत्कारों को वैज्ञानिक तरीके से समझाया।

विधायक रामपुर कारखाना के प्रतिनिधि डॉक्टर संजीव शुक्ला के साथ डीएम अमित किशोर ,सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन तथा बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने बच्चों द्वारा बनाए वैज्ञानिक मॉडलों का निरीक्षण किया। गोरखपुर के वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। विशेषज्ञ पैनल ने मॉडलों का मूल्यांकन किया। इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक विजय श्रीवास्तव, जिला स्काउट मास्टर संजय मिश्रा, जय शिव प्रताप चंद, विनय कुमार द्वेदी, अनुज श्रीवास्तव, बृजेश कुमार राय, आशुतोष नाथ त्रिपाठी ,आशीष शुक्ला , सुनीता सिंह, धीमांशु सिंह, विनय कुमार यादव, कमरुज्जमा खान, चंद्र भूषण सिंह, मंटू मिश्रा, सुमेधा सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता/विज्ञान क्विज कल

नक्षत्र शाला गोरखपुर के क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने बताया कि विज्ञान क्विज / विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 10.30 बजे से टाउन हॉल के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया है। प्रतियोगिता में परिषदीय तथा माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों का मूल्यांकन पैनल अलग-अलग होगा।

Mdi Hindi से जुड़े अन्य ख़बर लगातार प्राप्त करने के लिए हमें facebook पर like और twitter पर फॉलो करें.

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x